बदरवास में पुलिस ने वाइक रैली को रोककर दी समझाइश

बदरवास से जानकारी देते हुये शीलकुमार यादव ने बताया कि गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे के करीब  भारत बंद के क्रम में बदरवास का बाजार बंद कराने निकले युवाओं एवं सामाजिक संगठनों की वाइक रैली जब बदरवास में मेन रोड होकर गुजर रही थी उस दौरान बदरवास की पुलिस ने वाइक रैली को रोककर उन्हें यह समझाइश दी कि धारा 144 लागू होने के कारण वाइक रैली या सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया जाना कानून का उल्लंघन होगा अत: कानून पालन करना सभी का कर्तव्य है। दुकानदार एवं व्यापारी भाई स्वेच्छा से भारत बंद के क्रम में बाजार बंद करते हैं तो यह कानून की परिधी में आयेगा। धारा 144 का पालन करना जनता का कर्तव्य है इसी को समझाइश देकर बदरवास पुलिस ने वाइक सवारों को बताया। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म