कोलारस-कोलारस से हरीश भार्गव, अशोक चौबे, दीपक वत्स, मोंहर सिंह, अंकेश कुशवाह, बदरवास से शीलकुमार यादव, सूरज गुप्ता, दिनेश यादव लुकवासा से विशोक व्यास, राहुल शर्मा, रन्नौद से विनोद मैथिल, खतौरा से धुव्र राज सिंह, खरैह से विजय जैन, डेहरवारा से चन्दन सिंह धाकड, खरई से गोलू शुक्ला, सेसई से मोनू शर्मा, मांगरौल से जगदीश यादव के द्वारा गुरूवार को भारत बंद के दौरान कोलारस सहित बदरवास एवं अचंल में बाजार बंद शांति पूर्वक स्वेच्छा से बाजार बंद रखने की जानकारी दी
गुरूवार को भारत बंद के क्रम में केालारस परगने के बाजार दोपहर 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद देखे गये व्यापार मण्डल से लेकर दुकानदारों ने स्वंय ही अपनी इच्छा से बाजार बंद में सहयोग प्रदान किया सवर्ण एवं पिछडी जातियों के द्वारा एस सी, एस टी एक्ट में संशोधन तथा आरक्षण जाति की जगह आर्थिक आधार पर देने की मांगों को लेकर गुरूवार को बाजार खुलने से लेकर शाम 4 बजे तक शांति पूर्वक बाजार बंद करने का निर्णय लिया जिसमे सभी दलों के सवर्ण एवं पिछडी हुई जातियों के लोग बाजार बंद के लिए दुकानदारों से आव्हान पर गुरूवार को बाजार खुलने से लेकर दोपहर 12 बजे तक कोलारस में सभी दुकानों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठान, शराब की दुकानें, पेट्रोल पंप से लेकर बसें तक बाजार बंद में पूर्ण रूप से सहयोग करते हुये दिखाई दिये। कोलारस में बाजार बंद के दौरान मानीपुरा सहित अंचल में एससी एसटी वर्ग को लोगों ने भी बाजार बंद के दौरान अपनी दुकानें बंद कर भारत बंद का समर्थन किया। कोलारस, बदरवास, रन्नौद में शासकीय कार्यालय तो खुले किंतु उनमें बाजार बंद के कारण सन्नाटा ही नजर आया कुल मिलाकर गुरूवार को बाजार बंद का असर बाजार खुलने से दोपहर 12 बजे तक पूर्णरूप से बंद के रूप में नजर आया। जिसका असर गुरूवार को कोलारस, बदरवास, लुकवासा, रन्नौद, खतौरा, खरई, सेसई , डेहरवारा में गुरूवार को 12 बजे तक बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे सवर्ण एवं पिछडी जातियों ने शाम 4 बजे तक बाजार बंद रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है बाजार बंद के दौरान कोलारस, बदरवास, लुकवासा, रन्नौद, खरई, तेन्दुआ, खतौरा, सेसई, खरैह में पुलिस एवं प्रशासन सुबह से ही वाहनों में बैठकर गस्त करते हुये दिखाई दिये । कोलारस में बाजार बंद का समर्थन करने वाले युवाओं के द्वारा बस स्टैण्ड, भारतीय स्टेट बैंक एवं जगतपुर चौराहे पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया।
Tags
कोलारस
