किसान कल्याण तथा कृषि विकास आत्मा योजनान्तर्गत राज्य के बाहर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन योजना से संबंधित 5 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जिले के 20 कृषकों का दल महाराष्ट्र जलगांव के लिए बुधवार को रवाना हुआ। उप संचालक कृषि एस.एस.मरावी एवं सहायक संचालक उद्यानिकी जी.एस.राजपूत ने कृषकों के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दल कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, ड्रिप सिंचाई पद्धति के साथ-साथ टिशु कल्चर का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र जलगांव में प्राप्त करेगा।