मौसमी बीमारियों जैसे उल्टी-दस्त, डायरिया, बुखार एवं अन्य गंभीर बीमारियों से संक्रमण का खतरा होता है। जिले के आम जन से अपील की गई है बीमारियों से बचाव हेतु पीने के पानी को उबाल कर उपयोग करें एवं ताजा भोजन ही करें, बाजार में मिलने वाले खुले भोज्य पदार्थो का सेवन न करें, अच्छे तरह से हाथ धोकर ही भोजन का सेवन करें। घर के आस-पास पानी का जमा न होने दे। गंभीर स्थित में निःशुल्क 108 वाहन से निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर ईलाज करायें।