
कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाली तीन तहसीलों में कोलारस, बदरवास, रन्नौद सहित खतौरा, लुकवासा, खरई, सेसई में गुरूवार को देश व्यापी भारत बंद के चलते बाजार बंद कराने के लिए अगडे, पिछडे समाज के लोगों ने दुकानदारों से बुधवार को दुकान पर पहुंचकर गुरूवार को बाजार बंद कराने का अनुरोध किया बाजार बंद कराने के लिए बुधवार को दुकानदारों से अनुरोध करने के लिए अकडे एवं पिछडे समाज के सभी दलों के अलावा सामाजिक संगठन के लोग भी बाजार बंद करने का अनुरोध करने के लिए बुधवार को कोलारस एवं बदरवास सहित अंचल के दुकानदारों के पास सामूहिक रूप से अनुरोध करने पहुंचे एस सी, एच टी वर्ग के लोगों के आवेदन पर बिना जांच किये अगडे - पिछडे वर्ग के लोगों पर मामला दर्ज करने, अग्रिम जमानत न मिलने तथा एफआईआर दर्ज होने के बाद एस सी, एच टी वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा आरक्षण जाति की जगह आर्थिक आधार पर करने की मांगों को लेकर गुरूवार 6 सितम्बर को भारत बंद करने का निर्णय सभी समाज के लोगों द्वारा लिया गया जिसके क्रम में गुरूवार को सुबह से लेकर दोपहर उपरान्त तक व्यापारियों को सहित सभी अगडे पिछडे समाज के लोगों ने बुधवार को सामूहिक रैली कोलारस परगने में अलग-अलग स्थानों पर निकालकर बाजार बंद करने का अनुरोध दुकानदारों से किया।
Tags
कोलारस