विशोक व्यास लुकवासा , विनोद मैथिल रन्नौद
एससी एसटी के विरोध में गुरूवार को पूरे भारत देश में बंद का असर देखने को मिला
इसी क्रम में भारत बंद का समर्थन करते हुये कोलारस तहसील के लुकवासा कस्बे में भी पूर्ण रूप से प्रतिष्ठान बंद रहे लुकवासा के सामाजिक संगठनों के आव्हान पर 2 बजे तक बंद का असर पूर्ण रूप से दिखाई दिया सभी दुकाने होटल बंद रहे हैं दोपहर दो बजे तक शांति पूर्ण ढंग एससी एसटी एक्ट का विरेाध किया एवं केन्द्र सरकार द्वारा हरिजन एक्ट में किये गये संशोधन का भी विरोध करते नजर आये। लुकवासा के साथ साथ भी अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया। ग्रामीण अंचलों में भी अपनी छोटी छोटी दुकानों को भी बंद रखा। वहीं रन्नौद में भी बाजार बंद का पूर्ण असर सुबह से लेकर शाम तक दिखाई दिया।
Tags
कोलारस
