लुकवासा में वाइक रैली के दौरान पथराव, पुलिस सम्भाला मोर्चा

लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र से जानकारी देते हुये विशोक व्यास ने बताया कि गुरूवार की दोपहर भारत बंद के दौरान खतौरा से देहरदा होते हुये लुकवासा आये वाइक सवारों पर लुकवासा में मेन रोड अटरूनी जाने वाले मार्ग के सामने दलित समाज के महिला एवं पुरूषों ने पथराव कर दिया। इस दौरान वाइक पर सवार सवर्ण एवं पिछडे समाज के कुछ लोगों में पत्थर भी लगे इसी बीच लुकवासा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामला शांत कराया घटना गुरूवार की दोपहर के समय की बताई गई है जब सम्पूर्ण भारत बंद के दौरान वाइक सवार लुकवासा में बाजार बंद कराने निकले थे घटना में किसी के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। पथराव के बाद पुलिस ने मामले को घटना स्थल पर पहुंचकर शांत कराया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म