दर-दर की ठोकरे खाने के बाद भी जब कहीं सुनवाई न हो तो क्या किया जाए| सिस्टम से परेशान एक ऐसे किसान ने ऐसा कदम उठाया जिससे भोपाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पाँव फूल गए| सीएम हाउस के करीब पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगे एक टावर पर किसान चढ़ गया| जिसे नीचे उतारने के लिए आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं, वहीं किसान को टावर पर चढ़ा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी इकट्ठी हो गई और जाम की स्तिथि बन गई|
जानकारी के मुताबिक सिस्टम से हारा किसान का नाम वीरेंद्र प्रजापति रायसेन जिले के बेगमगंज निवासी बताया जा रहा है| टावर के नीच युवक का पूरा परिवार भी मौजूद है| वीरेंद्र की 5 एकड़ जमीन डूब क्षेत्र में आने से परेशान है| परिवार का कहना है कि 5 साल से लगातार मंत्रियो-अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी उसे मुआवजा नहीं मिला| चक्कर काट काट कर पूरा परिवार है लेकिन कोई उनकी नहीं सुनता| किसान के परिवार के सदस्यों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाये हैं मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है और किसान को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।