कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस में सोमवार को प्रेम प्रसंग के चलते युवती को घर से फगाने आया युवक की कोलारस फोरलेन हाईवे स्थित रंग महल होटल के सामने गड्डे में डला मिला शव सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर 5 लोगो पर हत्या की धाराओ में मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को कोलारस फोरलेन वायपास पर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गया मृतक की पहचान अर्जुन पाल उम्र करीब २५ साल निवासी नेगमा के रूप में हुई है जो अपने बुआ के लड़के कप्तान पाल के साथ कोलारस आया था।
घटना के पीछे का मुख्य कारण युवक की प्रेमिका का विवाह तय होना बताया गया है युवक अर्जुन पाल युवती से मिलने व उसे अपने साथ ले जाने के लिये उसके घर गया था जहाँ विवाद की स्थिति बनी बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों ने युवक को बंधी बनाकर पीटा और जिसके बाद सोमवार की सुबह युवक का शव फोरलाईन स्थित रंग महल होटल के सामने मिला।
युवती के परिजनों के द्वारा दोनों युवकों को घेरकर उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया था जिससे वह भागे लेकिन अर्जुन पाल को पकड़ लिया ओर रात में मारपीट करते रहे इस हमले में अर्जुन पाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कप्तान पाल घायल हुआ है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर अपनी टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और युवक के परिजनों को सूचना की गई सूचना के बाद युवक के परिजनों कोलारस आये और युवक के शव को जगतपुर चौराहे पर रख कर चक्का जाम करने लेगे मौके पर पहुंची पुलिस की समझाईस के बाद परिजन शव को ले गये तथा परिजनों की शिकायत पर 05 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया गया।
कोलारस में गर्लफ्रेंड को भगाने पहुंचे 25 वर्षीय युवक अर्जुन पाल की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
सोमवार सुबह उसका शव गांव के पास नाले में मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है युवक रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव निवासी अर्जुन पाल का कोलारस की 20 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवार इस रिश्ते के बारे में जानते थे, लेकिन अलग-अलग समाज होने के कारण लड़की के परिजन शादी के खिलाफ थे।
युवकी के बुलाने पर रात 1 बजे युवती से मिलने पहुंचा युवक
सोमवार को युवती की सगाई तय थी। उसने फोन पर अर्जुन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ने भागने की योजना बनाई। रविवार देर शाम अर्जुन कोलारस पहुंचा और अपने रिश्तेदार कल्ला पाल की मदद ली। रात करीब 1 बजे दोनों युवती के घर के पास पहुंचे, जहां से उसे साथ लेकर भागना था।
घटना के बाद सोमवार की सुबह युवती का दादा खुद पहुंचा पुलिस थाने
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पहचान के बाद मृतक अर्जुन पाल निकला। बताया जा रहा है कि युवती का दादा खुद थाने पहुंचा और मारपीट की जानकारी दी।
पुलिस ने 05 पर हत्या का केस किया दर्ज
कल्ला पाल की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के अनुसार, युवती के पिता, दादा और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले किया है।
