पोर्टल पर जानकारी नहीं - तो वेतन नहीं

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे ने कहा कि निर्वाचन के लिये मानव प्रबंधन पहली आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो विभाग अथवा कार्यालय निर्धारित प्रपत्र एक एवं दो में जानकारी नहीं दे रहे हैं उनका वेतन रोक दिया जाये। कलेक्टर ने आज निर्वाचन संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े शासकीय सेवकों का प्रशिक्षण 15 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जाये। जिला सहित प्रत्येक विधानसभावार व्यय अनुवीक्षण समिति का गठन करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही शीघ्र करें ताकि इनके प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित की जा सके। डॉ. खाडे ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीनों का प्रदर्शन शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रिर्टनिंग आफिसर के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर इन मशीनों के संचालन का डेमो आम मतदाता से करवायेंगे। उन्होंने कहा कि कंट्रोल यूनिट मशीन, फिर मशीन पर मतदान, व्हीव्हीपेट पर किये गये मतदान का दिखना और फिर उस पर्ची का गिरना, यह सारा प्रदर्शन मतदाता में निष्पक्ष निर्वाचन की विश्वसनीयता लाता है। कलेक्टर ने स्वीप प्रभारी को निर्देश दिए कि वल्लभ भवन, सतपुड़ा, विंध्याचल, पर्यावास, जिला न्यायालय तथा अन्य ऐसे भवन जहां अधिक संख्या में लोगों का आवागमन होता है, वहां ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों का एक-एक दिवस प्रदर्शन अवश्य करवायें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हरजिंदर सिंह, अपर कलेक्टर  संतोष वर्मा, जे.पी.सचान सहित निर्वाचन से जुडे अधिकारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म