स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को दी जा रही है ईवीएम तथा वीवीपैट की जानकारी

Image result for evm images विधानसभा आम चुनाव-2018 में ईवीएम के साथ पहली बार उपयोग किए जा रहे वीवीपैट मशीन के संबंध में मतदाताओं को जानकारी देने के लिए जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं के समक्ष ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं को प्रायोगिक तरीके से भी मतदान करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। इसके साथ ही जिले में मतदाता जागरूकता रैलियों, जागरूकता कार्यक्रमों तथा डाक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म