कमलनाथ मंत्री मण्डल में सिंह का रहेगा बोलवाला , ब्राह्मण, बनिये रहेगे नाम के लिए

संबंधित इमेज
अपने मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली दौरे से लौट कर मंगलवार की दोपहर  3 बजे मध्य प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, कैविनेट मंत्री एवं स्वतंत्र प्रभार तथा राज्य मंत्री के रूप में निर्धारित 34 में से कुछ स्थान असंतुष्टïो को छोड कर शेष करीब 2 दर्जन से अधिक विधायको को मंत्री मण्डल में स्थान ेदे सकते है मंत्री मण्डल में गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ कोटे के विधायको को मंत्री मण्डल में मुख्य विभाग तथा अत्यधिक संख्या वल दिखाई दे सकता है। कमलनाथ मंत्री मण्डल का मंगलवार की दोपहर तीन बजे होने बाले विस्तार में सिंह यानि राजपूत ठाकुर समाज के विधायको का दवदवा कमलनाथ मंत्री मण्डल में रहेगा यह तय है क्यो कि मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर ज्योतिरात्यि सिंधिया दोनो ही नेताओ के सम्पर्क सिंह विधायको से अधिक है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वयं राजपूत ठाकुर समाज से आते है। इस कारण उनकी तरफ से भी सिंह यानि राजपूत ठाकुर विधायको को मंत्री मण्डल में शामिल किये जाने की संभावना है।ब्राहा्रण एवं अग्रवाल बनिया समाज के विधायको का कमलनाथ मंत्री मण्डल में नाम के लिए एक या दो छोटे विभागो का मंत्रालय या मंत्री पद मिल जाये तो बडी बात होगी। कुल मिला कर कमलनाथ मंत्री मण्डल में सिंहो  का बोलबाला रहेगा यह तय है। यदि बनाये जाने बाले कुल मंत्रीयो में से 50 प्रतिशत मंत्री पद सिंह विधायको को मिल जाये तो कोई बडी बात नही होगी। कमलनाथ मंत्री मण्डल का मंगलवार की दोपहर 3 बजे होने बाले विस्तार में इनमें से अधिकांश विधायको को मंत्री मण्डल में स्थान मिलना तय है। 
1 - डॉ. गोविंद सिंह - लहार (भिंड)
2 - इमरती देवी - डबरा
3 - के पी सिंह - पिछोर
4 - लक्ष्मण सिंह - चाचौड़ा
5 - गोविंद सिंह राजपूत - सुरखी
6 - हर्ष यादव - देवरी
7 - बृजेन्द्र सिंह राठौर - पृथ्वीपुर
8 - कमलेश्वर पटेल - सिंहावल
9 - बिसाहुलाल सिंह - अनूपपुर
10 - लखन घनघोरिया - जबलपुर पूर्व
11 - ओंकार सिंह मरकाम - डिंडौरी
12 - हिना लिखीराम कांवरे - लांजी
13 - एन पी प्रजापति - गोंटेगांव
14 - दीपक सक्सेना - छिंदवाडा
15 - सुखदेव पांसे - मुलताई
16 - प्रभुराम चौधरी - सांची
17 - आरिफ अकील - भोपाल उत्तर
18 - हुकुम सिंह कराडा - शाजापुर
19 - सज्जनसिंह वर्मा - सोनकच्छ
20 - झूमा सोलंकी - भीकनगांव
21 - विजय लक्ष्मी साधो - महेश्वर
22 - बाला बच्चन - राजपुर
23 - कलावती भूरिया - थांदला

24 - पीसी शर्मा - भोपाल
25 - उमंग सिंघार - गंधवानी
26 - राज्यवर्धन सिंह - बदनावर
27 - जीतू पटवारी - राउ
28 - तुलसी सिलावट - सांवेर
29 - अदल सिंह कंसाना - सुमावली
30 - घनश्याम सिंह - सेवडा
31 - जयवर्धन सिंह - राघोगढ
32 - फुंदेलाल सिंह मार्को - पुष्पराजगढ़
33 - तरूण भनौट - जबलपुर ( पश्चिम)
34 - नारायण सिंह पट्टा - बिछिया
35- योगेन्द्र सिंह बाबा - लखनादौन
36 - नारायण सिंह - मंधाता
37 - सचिन यादव - कसरावद
38 - रवि जोशी - खरगौन  
39 - हरदीप सिंह डंग - सुवासरा   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म