नगर परिषद कोलारस में शिवहरे ने किया झण्डा बंदन

नगर परिषद कोलारस में अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नगर परिषद कार्यालय कोलारस में झण्डा बंदन अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे द्वारा किया गया। नगर परिषद कोलारस में लगातार 14 वी बार शिवहरे दम्पत्ती द्वारा झण्डा बंदन का क्रम जारी है। देखना है अगली बार गणतंत्र दिवस पर कोलारस की जनता शिवहरे को 15 वी बार झण्डा बंदन का अवसर प्रदान करती है या नही। कार्यक्रम में व्यवस्थापक के रूप मेें नगर परिषद सीएमओ प्रियंका सिंह थी। विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष के अलावा 14 पार्षदो में राजकुमार भार्गव, केशरी विंदल, मंगल कुशवाह, महेश गोयल के अलावा शेष अन्य पार्षद इस अवसर पर मौजूद थे पार्षदो के अलावा नगर परिषद के कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक झण्डा बंदन के कार्यक्रम में शामिल हुये। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म