कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र से महेन्द्र सिंह यादव भले ही मामूली अंतर से चुनाव हार गये हो किन्तु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननेेेेेेेेेेेे तथा सिंधिया के करीबी होने के कारण महेन्द्र सिंह यादव चुनाव हारने के बाद भी विधायक की भूमिका में नजर आ रहे है। कोलारस से लेकर शिवपुरी तक प्रशासन में महेन्द्र यादव की मजबूत पकड दिखाई दे रही है। प्रशासन में बैठे जिन अधिकारी कर्मचारियो ने महेन्द्र यादव का सहयोग नही किया अथवा उनकी बात न मानने बाले अधिकारी कर्मचारियो की एक एक कर विदाई हो रही है। कुल मिला कर कोलारस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद भी महेन्द्र्र सिंह यादव सरकार बनने तथा सिंधिया के करीबी होने के कारण विधायक की भूमिका में लोगो की समस्याऐं सुनने तथा कार्य करते हुये नजर आ रहे है। विधानसभा चुनाव के बाद हुये स्थानात्रण में महेन्द्र यादव के द्वारा जिन अधिकारी कर्मचारियो की शिकायत की गई। उनके एक एक कर स्थानांतरण होने का क्रम जारी है। कुछ दिन पूर्व पुलिस विभाग में थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियो के स्थानांतरण महेन्द्र यादव की शिकायत पर किये गये उसके बाद कोलारस विद्युत मण्डल के जेई मोहम्मद रहीश सिद््दकी का स्थानांत्रण कोलारस से खनियाधाना तथा खनियाधाना के जेई राहुल तिवारी को कोलारस शहरी जेई बनाने के आदेश पूर्व विधायक महेन्द्र यादव की शिकायत के बाद किये गये।
Tags
कोलारस
