मतदाता दिवस पर नवीन परिचय पत्र किए वितरित



कोलारस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति नगरीय क्षेत्रांतर्गत शा उत्कृष्ट उमावि कोलारस में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाग संख्या 49 के नवीन मतदाताओं का सम्मान कर उनको परिचय पत्र वितरित किए गए।  मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा सदन को भारत निर्वाचन आयोग के गठन तथा दायित्वों से परिचय कराया गया। इसके अलावा मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुनाव में सक्रिय भागीदारी से एक अच्छा प्रतिनिधि चुन सकता है जो केवल सांप्रदायिकता तथा जातिवाद से ऊपर उठकर देश के विकास के बारे में सोचे और कार्य करे। अंत में सभी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जाने वाली शपथ ली। इस दौरान प्राचार्य केसी जाटव, आरके शुक्ला, संजय कुमार जैन, राजीव विश्वकर्मा, वल्लभचंद जैन, राजीव पारीक, विष्णु कुशवाह, बीएलओ मनोज कुमार कोली, सहित मतदातागण तथा स्कूली छात्र उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म