ठाकुर सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को संभाली कोलारस थाने की कमान, थाने के सामने जमा जप्त कवाडा वाहन को गुरूवार को हटवाया



हरीश भार्गव - अशोक चौबे कोलारस-पुलिस अधीक्षक द्वारा कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान को भोंती थाना प्रभारी बनाये जाने के बाद कोलारस थाना प्रभारी का पद बीते कुछ दिनो से खाली था जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी कि गई दूसरी सूची मे कोलारस थाना प्रभारी के रूप में ठाकुर सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को कोलारस थाना प्रभारी के रूप में भेजे जाने के आदेश जारी किये गये। जिसका पालन करते हुये सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ने बीते रोज बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक  के आदेश का पालन करते हुये थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कोलारस थाना प्रभारी सिकरवार ने हमारे संबाददाता से चर्चा के दौरान कहा कि पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं अपराधो पर अंकुश लगाना हमारा मुख्य उददेश्य होगा। क्षेत्र में शान्ति का माहौल कायम रहे लोगो का पुलिस के प्रति मित्रवद व्यवहार रहे यही हमारा उददेश्य होगा पदभार ग्रहण करने के बाद गुरूवार को कोलारस पुलिस थाने के सामने जमा जप्त वाहन तथा कवाडा बने वाहनो को जेसीवी के द्वारा पुलिस थाने के पीछे क्रम से लगवाया तथा जप्त एवं कवाडा वाहनो को पुलिस थाने के सामने न लगाने के निर्देश कोलारस पुलिस कर्मियो को दिये तथा अपने अधिनस्त पुलिस कर्मियो से लेकर मीडिया कर्मिया से गुरूवार को परिचय कर सिकरवार ने कोलारस में वेहतर पुलिसिंग का उदाहरण गुरूवार को चर्चा के दौरान देने की बात कही। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म