शहरी युवाओं को वर्ष में 100 दिन की रोजगार गारंटी का शुभारंभ


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल से किया सम्मेलन को संबोधित, जिला मुख्यालय श्योपुर पर युवाओं ने एलइडी पर किया अनुश्रवण, युवा स्वाभिमान योजना पर सम्मेलन आयोजित 


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहरी युवाओं को वर्ष में 100 दिन की रोजगार गारंटी दिलाने की दिशा में शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को लाल परेड ग्राउंड भोपाल से प्रदेश के जिलों में आयोजित सम्मेलनों को आज संबोधित किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मेलन में दिए गए उद्बोदन का जिला मुख्यालय श्योपुर के राजीवगांधी भवन पर आयोजित कार्यक्रम में एलईडी पर अनुश्रवण किया। 
    मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने योजना के शुभारंभ समारोह में कहा कि इस योजना के अंतर्गत 21 से 30 साल तक के युवाओं को लाभ दिलाने के प्रयास किए जावेंगे। जिसमें  बेरोजगार या सालाना 2 लाख से कम आय वाले युवाओं को अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शहरी युवाओं को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।  साथ ही चयनित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उन्होने ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त इस वर्ग में 1 करोड़ 37 लाख 83 हजार युवा हैं। जिनको इस  योजना के जरिए  लाभ  दिया जायेगा। 
     मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना आज से शुरू हुई है लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन 12 फरवरी से शुरू हो चुका है। अब तक एक लाख 55 हजार युवाओ का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। सरकार पहले चरण में 63 हजार 400 युवाओ को ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के दौरान और उसके बाद हर महीने सरकार इन युवाओं को 4000 रू.का स्टायपेंड देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपने वचनपत्र में किए गए वायदे को पूरा किया गया है। जिसमें योजना आज शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कंपनियों को आमंत्रित किया जावेगा। जिसमें ऐसी कंपनी जो युवाओं को रोजगार देगी। उनको उद्योग स्थापित करने के लिए प्राथमिकता प्रदान की जावेगी।  
    श्योपुर जिला मुख्यालय स्थित राजीवगांधी सभागार में युवा स्वाभिमान योजना पर आयोजित सम्मेलन के दौरान सिटि मिशन मैनेजर श्री अनील झा, पार्षद श्री कस्तूर सिंह गुर्जर, सीएमओ श्री ताराचंद धूलिया, उपयंत्री श्री अशोक लाल गुप्ता, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी और शहरी क्षेत्र के युवा उपस्थित थे।
    इस अवसर पर सिटि मिशन मैनेजर श्री अनील झा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी देने की दिशा में शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना के अंतर्गत 35 युवाओं द्वारा अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन कराए गए युवाओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण नगर पालिका श्योपुर में 23 फरवरी से दिया जावेगा। इसी प्रकार इस प्रशिक्षण के उपरांत आईटीआई में युवाओं को प्रशिक्षण देने की सुविधा प्रदान की जावेगी।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म