पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ईकेबाईसी सत्यापन अनिवार्य

मप्र शासन की महत्वाकांक्षी पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत पोर्टल 2.0 पर ईकेबाईसी सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके लिए छात्र /छात्राओं को लॉगइन कर अथवा होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। जिसके लिए पोर्टल पर दो विकल्प उपलब्ध हैं।  
   दो विकल्पों में प्रथम विकल्प ईकेबाईसी सत्यापन हेतु छात्र/छात्राओं के आधार पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी द्वारा, द्वितीय विकल्प अंतर्गत बायोमेट्रिक डिवाईस उपयोग कर फिंगर प्रिंट स्केन द्वारा। समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययन रत पिछड़ावर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थी छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर ईकेबाईसी सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। ईकेबाईसी सत्यापन के अभाव में छात्रवृत्ति स्वीकृति जारी की जाना संभव नहीं हो सकेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म