समस्याओं को सुन, किया निदान, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
कोलारस- क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरवीर रघुवंशी एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी राजेंद्र भारती, कोलारस विधानसभा के प्रभारी दीवान हरसी ,कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोलारस मंडल अध्यक्ष बलवीर निबोरिया के नेतृत्व में कोलारस नगर के पोलिंग बूथ क्रमांक 49 पर जाकर नगर के लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनी एवं समस्याओं का मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ने निदान किया और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकास कार्यों को बताया एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो जनहित योजना चलाई जा रही हैं। उनको भी जनता के समक्ष रखा। जिसमें 10 हॉर्स पावर की मोटर का बिल आधा किया गया है एवं कन्याओं की शादी के लिए 51हजार रुपये दिए जाएंगे एवं गर्भवती महिलाओं के लिए 16000 की राशि दी जा रही है। किसान भाइयों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जा रहा है।आदि जनहितैसी योजनाओं की जानकारी वार्ड के निवासियों को दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, मण्डलम अध्यक्ष बलबीर निबौरिया, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, डॉ सौहन गौड,ओ पी भार्गव, रफीक मोहम्मद, पुन्नाराम जाटव, जसवंत पाल, हेमन्त कुशवाह, नरेंद्र प्रजापति, सकील काजी आदि सभी ने आमजन की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और कई समस्याओं का तुरन्त निदान भी किया।
Tags
कोलारस
