कक्षा 5वीं एवं 8वीं के स्वाध्यायी हेतु आवेदन पत्र 14 फरवरी तक

इस वर्ष कक्षा 5वीं एवं 8वीं के स्वाध्यायी आवेदन पत्र 14 फरवरी तक क्षेत्र के संकुल प्राचार्यो (आहरण संवितरण अधिकारी) के यहां भरे जा सकेंगे। कक्षा 5वीं के लिए 30 रूपये तथा कक्षा 8वीं के लिये 50 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विलंब शुल्क 100 रूपये के साथ 15 फरवरी तक आवेदन भरे जा सकेंगे। कक्षा 5वीं के लिये आवेदक को 15 फरवरी 2019 को 14 वर्ष की आयु पूर्ण करना अनिवार्य है। जबकि कक्षा 8वीं के लिये संबंधित को कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होकर दो वर्ष का शैक्षिक अंतराल का होना आवश्यक है। 
    स्वाध्यायी छात्रों का परीक्षा केन्द्र जिला स्तर पर रहेगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन भरने हेतु अपने क्षेत्र के संकुल प्राचार्य से संपर्क करें। स्वाध्यायी छात्रों की परीक्षाएं नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा कार्यक्रम अनुसार 28 फरवरी से प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म