समर्थन मूल्य पर चना विक्रय करने हेतु किसान करवाये 9 मार्च तक पंजीयन

  चना की उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु किसान अपना पंजीयन किसान पंजीयन केन्द्रो पर 9 मार्च तक करा सकते है।   जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बीके कोष्ठा से प्राप्त जानकारी अनुसार किसानों के पंजीयन का कार्य 13 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है, जो 09 मार्च तक चलेगा। किसान भाई समर्थन मूल्य पर चना विक्रय करने हेतु किसान पंजीयन केन्द्र पर प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक (रविवार एवं शासकीय अवकाश छोड़कर) किसान का पंजीयन किया जावेगा। चना की उपज विक्रय करने हेतु किसान भाई को अपना नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म