कोलारस से यात्रा करने गये श्रद्घालुओ से भरी बस पलटी

कोलारस-कोलारस क्षेत्र से  यात्रा पर गई एक श्रद्धालुओं से भरी बस गाय को बचाने के फैर में यूपी के हाथरस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे मेें तीन लोगों के मरने की खबर है। इस हादसे में लगभग दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है। जिसमें 6 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ और आगरा में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मध्यप्रदेश के सीएम ने पर उक्त मामले में दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र के इंदार,लुकवासा के रिजौदा सहित पूरे क्षेत्र के यात्री यात्रा करने गये हुये थे यह बस बीते रात्रि लौट रही थी। तभी बस यूपी के हाथरस के पास बस एक बाईक पर सबार एक दपत्ति को बचाने के चलते हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में बस अनियंत्रित होकर बाईक सबार दपत्ति के उपर जाकर पलट गई।  जिससे बाईक पर सबार दंपत्ति सहित एक मासूम की बस के नीचे दब जाने से मौत हो गई। इस बस में कोलारस क्षेत्र के 24 यात्री सबार थे। जिसमें से राजेन्द्र सिंह पुत्र बुंदेल सिंह रघुवंशी इंदार उम्र 60 ,मुन्नी बाई पत्नि हरीराम सेन उम्र 50 साल निवासी रिजौदा,जानकी बाई पत्नि भास्कर सैन उम्र 50 बदरवास,रामश्री बाई पत्नि भरौसा पाल निवासी रामगढ खतौरा की हालात गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है इस हादसे में म्रतक दंपत्ति में महिला प्रेग्नेंट थी। जिसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। उसके बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से सीजर कर मासूम को जिंदा निकाला। परंतु उक्त मासूम की भी घटना के एक घण्टे बाद ही मौत हो गई। 



















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म