नगर जन संपर्क अभियान के तहत - कांग्रेसियो ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

 विधानसभा  दीवान हरसी की उपस्थिति मैं 
वूथ क्रमांक 41 एवं  46 में पहुँचकर कांग्रेसियों ने आमजन  से किया जनसम्पर्क


कोलारस- क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरवीर रघुवंशी  एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी  राजेंद्र भारती , कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोलारस मंडल अध्यक्ष बलवीर निबोरिया के नेतृत्व में कोलारस नगर के पोलिंग बूथ क्रमांक 41 और 46 पर जाकर नगर के लोगों से संपर्क किया और उनकी समस्याएं सुनी एवं समस्याओं का निदान जल्द करने का आश्वासन दिया कुछ समस्याओं का मैके पर निराकरण किया गया और एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विकास कार्यों को बताया एवं नगर के विकास कार्यो से अवगत कराया जिनमें चाहे बह सी सी रोड की समस्या हो चाहे पानी की कोलारस नगर का सम्पूर्ण बिकास सांसद सिंधिया ने किया है  एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जो जनहित योजना चलाई जा रही हैं। उन योजनाओं की जानकारी वार्ड वासियो को दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी दीवान हरसी, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, मण्डलम अध्यक्ष बलबीर निबौरिया, नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, डॉ सौहन गौड, धर्मेन्द्र जैन पल्लन,ओ पी भार्गव,  श्रीराम गौड, नवल जाटव, रफीक मोहम्मद, हेमन्त कुशवाह, दीपक वत्स, दानसिंह लौधी, अनन्त सिंह जाट छोटा खेमरिया,  गजराज कुशवाह,  प्रदीप त्यागी, जसबंत पाल आदि सभी ने आमजन की समस्याओं को गम्भीरता से सुना और कई समस्याओं का तुरन्त निदान भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म