बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर किया जाएगा किसानों का पंजीयन

 रबी विपणन मौसम 2018-19 में समर्थन मूल्य पर गेहू उपार्जन के लिए किसान पंजीयन बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए निर्धारित समितियों द्वारा बायोमेट्रिक डिवाईस क्रय करने के लिए जिला सहकारी बैंक को 90 प्रतिशत राशि एमपी एससीएससी द्वारा अग्रिम रूप से प्रदाय की जाएगी।
   बैंक द्वारा इस राशि को पंजीयन संस्थाओं को ट्रांसफर की जाएगी। बायोमेट्रिक डिवाईस का क्रय संबंधी दस्तावेज एवं निर्धारित स्पेसिफिकेशन अनुसार होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर शेष 10 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म