कोलारस-कोलारस बीते रोज कोलारस में संचालित ब्राइट कैरियर स्कूल मैं बसंत पंचमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने कविता पाठ, गीत, भाषण द्वारा बसंत पंचमी का महत्व दर्शाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पार्षद मंगल सिंह कुशवाह एवं संतोष पांडे की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, स्कूल के प्राचार्या एवं अन्य शिक्षको द्वारा बसंत पंचमी की परम्पराओं का महत्व बताया। बसंत पंचमी का त्यौहार सैकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं के बीच मनाया गया इसके साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरूस्कार वितरण भी किये गये।
Tags
कोलारस