कोलारस- कांग्रेस आईटी और सोशल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष रामकुमार दांगी ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले आई टी और सोशल मीडिया सेल प्रत्येक पोलिंग बूथ पर अपने दो- दो कार्यकर्ता बनाकर कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार को तेज कर ग्राम स्तर पर केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर कर कांग्रेस की जन हितैषी नीतियों के बारे में सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पूरे अंचल में प्रचार को बडायेगी आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिससे देश का हर युवा जुडा हुआ है और केंद्र सरकार ने युवा वर्ग में बेरोजगारी बढाई है जिससे देश का युवा नौकरी न मिलने के कारण नाराज है आज पूरे देश में भ्रष्टाचार व्याप्त है व्यापारी, किसान, मजदूर, नौजवान परेशान है आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी इसके लिए कांग्रेस आई टी और सोशल मीडिया सेल शिवपुरी टीम पूरी तरह से कमर कसकर लोकसभा चुनाव को तैयार है।
Tags
कोलारस