कोलारस- आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत 5 फरबरी मंगलवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी कोलारस नगर की जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करने एवं जनसमस्याओं को सुनने आपके बीच उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के तहत रघुवंशी 11 बजे से 12:30 तक रेस्ट हाउस जगतपुर में पहुंचे इसके बाद वार्ड क्रमांक-1,2,3 दोपहर 12:30 से 2 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला सब्जी मंडी एव वार्ड क्रमांक-4,5,6, दोपहर 2 बजे से 3:30तक इमामबाडा पुरानी पानी की टंकी, वार्ड क्रमांक-7,8, दोपहर 3:30 बजे से 5 तक गौरी शंकर मंदिर एवं वार्ड क्रमांक-9,10,11, शाम 5 बजे से 6:30 तक जैन मंदिर चोक पराई की पोर एवं वार्ड क्रमांक-12,13,14,15 तथा इन कार्यक्रमो के बाद महामंत्री युवा मोर्चा राम सडैया के यहाँ चल रहे महामृत्युंजय अनुष्ठान में आरती में सम्लित हुये।
Tags
कोलारस

