विजरोनी में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन



शीलकुमार यादव बदरवास- बदरवास जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम विजरोनी में हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसका रविवार 10 फरवरी को फायनल मैच के साथ समापन हुआ। म्याना इलेवन ओर गुना इलेवन  के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें म्याना इलेवन को गुना इलेवन ने हराकर टॉफी अपने नाम की एवं फर्स्ट इनाम 31000 अपने नाम की । टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम विजरोनी वासियों के द्रारा किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि कल्याण सिंह यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष के अलावा धनपाल सिंह यादव दादा, अमित यादव जनपद सदस्य विजरोनी, पटवारी अवधेश शर्मा, इंदार थाना प्रभारी अजय जाट, अवतार सिंह यादव सरपंच वारोद मौजोद रहे। कमेटी के हरिओम धाकड ने सभी अतिथियों का स्वागत किया
तथा मैच देख रहे सभी क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया।  सेकण्ड इनाम म्याना इलेवन को 15000 रुपये धनपाल सिंह यादव दादा के द्रारा दी गयी। मैन ऑफ द सीरीज कल्याण सिंह यादव वासखेडा द्रारा दी गयी। टूर्नामेंट में पहले म्याना इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 136 रन 16 ओवर में बनाये उसके जवाब में गुना इलेवन 3 विकेट से 14 ओवर में मैच जीतकर टूर्नामेंट अपने नाम किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म