कोलारस- कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का विधायक बनने के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्रो में जन सम्पर्क जारी है। मंगलवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघारपुर एवंं भैंसदा गांव में ग्रामीणो द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी अपनी टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणो के साथ भण्डारे में प्रसादी ग्रहण की इसके बाद ग्रामीणो द्वारा विधायक रघुवंशी के समक्ष ग्राम में पानी की समस्या को लेकर हैडपम्प की मांग की गई जिस पर विधायक रघुवंशी ग्रामीणो की मांग को स्वीकार किया एवं पानी की समस्या से छूटकारा दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक रघुंवशी के साथ कोलारस मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमरिया, कुलदीप धाकड, सत्येन्द्र रघुवंशी, रामवीर धाकड सहित अनेक उपस्थित रहे।
Tags
कोलारस
