शासकीय भूमि पर अबैध रूप से बन रही कुटीरो को प्रशासन ने तोडा



कोलारस-कोलारस के ग्राम बैरसिया ग्राम पंचायत क्षेत्र की सीमा में स्थित मॉर्डन स्कूल एवं आईटीआई के पास खाली पडी शासकीय भूमि जोकि ग्राम पंचायत बैरसिया के अंतर्गत आती है। जिस पर कोलारस नगर में निवास करने बाले करीब एक दर्जन परिवारो ने कोलारस नगर की भूमि दिखा कर उक्त कुटीरे ग्राम पंचायत बैरसिया की सीमा जो कि कोलारस नगर एवं ग्राम बैरसिया के बीच पडी शासकीय खाली भूमि पर अबैध रूप से एक ही लाईन में एक ही स्थान पर शासकीय भवन की तर्ज पर कुटीरे खडी कर दी जबकि उक्त भूमि शासकीय दस्तावेजो में राजस्व की भूमि दर्ज है। जिस पर कोलारस नगर के करीब एक दर्जन लोगो ने कोलारस नगर के नाम पर 2.50 लाख की एक व्यक्ति के हिसाव से कुटीरे मंजूर कर आधी कुटीरे लगभग तैयार कर ली थी जिसकी शिकायत कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी के पास आई उन्होने मंगलवार की दोपहर कोलारस तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार एवं कोलारस सीएमओ प्रियंका सिंह एवं कोलारस पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बना कर भेजी जिसकी मौजूदगी में जेसीबी के द्वारा उक्त निर्माणाधीन एक लाईन में स्थित सभी कुटीरो को जमीदोज करते हुये उक्त व्यक्तियो के नाम से स्वीकृत कुटीरो की शेष किस्ते रोकने तथा बसूली के आदेश प्रशासन द्वारा दिये गये। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म