ग्वालियर रेंज के नव पदस्थ आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) राजाबाबू सिंह ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता वही हैं जो राज्य शासन की हैं। वह अंचल में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने पर फोकस करेंगे।
१९९४ बैच के भापुसे के अधिकारी राजाबाबू सिंह ने आज सांध्यदेश डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि मैं इसी सप्ताह अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन ने उन पर जो विश्वास किया है, उस पर वह खरे उतरने का प्रयास करेंगे। नवागत आईजी राजाबाबू सिंह ने कहा कि वह रेंज में अपराध नियंत्रण पर भी अपना टारगेट रखेंगे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्शन देंगे, इसके लिये महिला पुलिस टीम को भी एक्टिव किया जायेगा।
उल्लेख्रनीय है कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पचनेली गांव में रहने वाले राजाबाबू सिंह ने झांसी से इंटरमीडियेट की परीक्षा पास की। उन्होंने इलाहबाद विश्वविद्यालय से फिलोस्पी में एमए किया। वह १९९४ में भापुसे ज्वाइन की। वह जबलपुर, कोरबा तत्कालीन मध्यप्रदेश में राजगढ़ , सतना, बालाघाट के आईजी रहे। इसके साथ ही एआईजी एडम, एआईजी एसबी,आईटीबीपी में डेपुटेशन पर रहे। डेपुटेशन से वापस आने पर उन्हें जबलपुर में एसएएफ में आईजी तैनात किया।
Tags
ग्वालियर
