राष्टï्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुये कोलारस पूर्व विधायक यादव


कोलारस-महेन्द्र सिंह यादव पूर्व विधायक कोलारस ने कहा कि शिवपुरी शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा 31 चौडी एवं लम्बी सडकों का निर्माण किया गया है। हम सब की जवाबदारी है कि नगर में सडकों पर वाहन व्यवस्थित रूप से लगाए। इस कार्य में यातायात पुलिस भी नागरिकों को समझाईस दें कि वे व्यवस्थित रूप से वाहनों की पार्किंग करें।  उक्त आशय के विचार महेन्द्र सिंह यादव यातायात पुलिस द्वारा आयोजित 30वें राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजेश हिंगणकर पुलिस अधीक्षक ,हरवीर सिंह रघुवंशी प्रदेश महासचिव कॉंग्रेस, राकेश गुप्ता जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, सिद्धार्थ लढा  शहर कॉंग्रेस सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे। महेन्द्र सिंह यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपुरी में लोक निर्माण विभाग द्वारा 31 सडकों का निर्माण किया गया है। इन सडकों पर वाहन चालक अपने वाहनों को इस प्रकार रखें कि आवागमन में अवरोध न हो। दुकानदार भी ग्राहकों से आग्रह करें कि वे उनकी दुकानों के सामने सीधे वाहन न खडे करें। इस कार्य में यातायात पुलिस भी दुकानदारों को समझाईस दें। यातायात पुलिसकर्मी भी स्मार्ट बनकर कार्य करें और वाहनों को पार्किंग स्थल पर लगाने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि शिवपुरी नगर की पहचान प्रदेश के बडे नगरों के रूप में होने लगी है। हमें अब अपनी सोच को बदलना होगा। निकलने वाले कचरे को डस्टविन में डालें और शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने में भी नागरिक अपना योगदान दें। कार्यक्रम के शुरू में पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि यातायात सप्ताह का शुभारंभ महेन्द्र सिंह यादव  द्वारा किया गया है। यादव नक कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जनसमान्य में यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर उनका पालन कराना है। उन्होंने बताया कि सभी टेक्टर पर इंडीगेटर अवश्य लगाए। दो पहिया वाहन हेलमेट लगाकर ही चलाए। चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीटवेल्ट का उपयोग करें, ट्रोली में पीछे न बैठें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म