गायत्री शक्ति पीठ सेसई सडक में हो रहा भागवत कथा का आयोजन

कोलारस के ग्राम सेसई सडक में स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर श्रीधर परिवार सेसई सडक बालो के द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान, दुर्गा सप्तसती पाठ एवं गीताजी के पाठ का आयोजन कराया जा रहा है। कार्याक्रम का आयोजन पं. महावीर प्रसाद शास्त्री जी श्री धाम बृन्दावन बालो के श्रीमुख द्वारा किया जा रहा है। कथा का समय 12 बजे से शाम बजे तक रखा गया है जिसमें सेसई सहित आस पास के गांवो के भक्तगण कथा श्रवण कर पुण्य फल प्राप्त कर रहे है। श्रीधर परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बडे ही धूम धाम से कराया जा रहा है जिसके सेसईक  सहित आस पास के लोक भागवत कथा रूपी रस का पान कर रहे है। आज 13 फरवरी को सुदामा चरित्र की कथा पं. श्री महावीर शास्त्री जी श्रीधाम बृन्दावन के मुख से रसपान कराया जायेगा एवं 14 फरवरी गुरूवार को पूर्णाहुति एवं भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म