शीलकुमार यादव बदरवास। बदरवास अग्रवाल समाज द्वारा कराए जा रहे युवक-युवती परिचय सम्मेलन के प्रथम दिन दो जोड़े सफलतम रूप से बने हैं कार्यक्रम अग्रसेन युवा मंच के बैनर तले कराया जा रहा है, जिसमें बदरवास के अग्र बंधुओं सहित जिले भर के लोगों में उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के सदस्य गौरव गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा 2 व 3 फरवरी को युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रखा गया है जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण किया गया तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर अग्रसेन महाराज की आरती की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओ पी बंसल रहे जिन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मेलन में अभी तक सफलतम रूप से दो नव युवक युवतियों के जोड़े तैयार हो गए हैं। जिसमें प्रथम जोड़ा ओम प्रकाश गर्ग पुत्र श्री गोपाल दास गर्ग निवासी लुकवासा तथा लड़की निधि गुप्ता पुत्री अशोक कुमार जी सिंघल कोलारस का बना। व द्वितीय जोड़ा भगवानदास बंसल पुत्र मिश्री लाल जी बंसल निवासी बैराड़ तथा लड़की प्रियंका मंगल पुत्री दिनेश जी मंगल समरानियां राजस्थान का बना सफलतम दो जोड़े अग्रसेन युवा मंच पर परिचय के दौरान बने हैं। और उन्होंने बताया शनिवार शाम बाहर से बुलाए गए आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया।
Tags
बदरवास
