हरीश भार्गव - शील कुमार यादव -लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती चालू हो चुकी है देश भर में दो माह के अंदर मतदान के साथ 23 मई को मतगणना सम्पन्न होने के साथ लोकसभा चुनाव का महाकुंभ भी पूर्ण हो जायेगा। आचार संहिता लागू होने के कारण सभी कार्याे पर ब्रेक लगा हुआ है। मध्य प्रदेश में कुछ लोकसभा क्षेत्रो के प्रत्याशी तय हो चुके है जिनमें चंबल संभाग की मुरैना से भाजपा द्वारा नरेन्द्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है। उनके मुकावले पर कांग्रेस से रामनिवास रावत सहित कई अन्य नामो पर भी कांग्रेस में माथा पच्ची जारी है। वहीं भिण्ड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा दिमनी की पूर्व विधायक श्रीमति संध्या राय को भाजपा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री महेन्द्र बौद्घ सहित कई अन्य नामो पर विचार मंथन में कांग्रेस जुटी हुई है। कुल मिला कर चंबल संभाग में भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित करके मुकावले के लिए गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी है। देखना है कि कांग्रेस भी चंबल संभाग से लेकर ग्वालियर एवं मध्य प्रदेश की अन्य सीटो पर अपने प्रत्याशी कब तक घोषित करती है। गुना लोकसभा सीट की हम बात करें तो यहां से कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का चुनाव लडना तय है जबकि भाजपा से हरि सिंह यादव, प्रभात झा, जयभान सिंह पवैया जैसे अन्य नामो पर भी भाजपा मंथन कर रही है। इनके अलावा भाजपा ऐसे नामो की खोज में जुटी हुई है जिनमें भोपाल से दिग्विजय सिंह के मुकावले पर शिवराज सिंह को उतार कर दिग्विजय सिंह को भोपाल तक बांधने के लिए भाजपा रंणनीति बना रही है उसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी यूपी से ज्यादा गुना तक सीमित रखने के लिए भाजपा भी सिंधिया के मुकावले मजबूत टक्कर देने बाले उम्मीदवार की खोज में जुटी हुई है। देखना यह है कि भाजपा गुना लोकसभा सीट से सिंधिया को टक्कर देने बाले उम्मीदवार की खोज में सफल हो पाती है अथवा अभी तक विजयराजे सिंधिया के अलावा गुना से भाजपा कभी जीती नही है वहीं कहानी क्या भाजपा कमजोर प्रत्याशी को उतारकर पुरानी परम्परा को तोडने में विफल होती है। यह आने बाले चंद दिनो में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जायेगी। गुना के बाद अब हम बात कर रहे है ग्वालियर लोकसभा सीट की तो यहां से भाजपा एवं कांग्रेस दोनो ही दल चुनाव जीतने बाले उम्मीदवार की खोज में जुटे हुये है। नरेन्द्र सिंह तोमर के मुरैना से चुनाव लडने के बाद ग्वालियर से भाजपा महापौर विवेक नारायण शेजवालकर, मुरैना सांसद अनूप मिश्रा, शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया जैसे नामो पर भाजपा में माथा पच्ची जारी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की हम बात करें तो कांग्रेस से अशोक सिंह यादव सहित कई अन्य नामो पर भी कांगे्रस पार्टी ग्वालियर लोकसभा सीट भाजपा से छीन कर इस बार अपनी झोली में डालने के लिए मजबूत यानि कि चुनाव जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में जुटी हुई है। इस लोकसभा सीट को जीतना जितना कांग्रेस के लिए अनिवार्य है उससे कई ज्यादा ग्वालियर लोकसभा सीट से अशोक सिंह यादव को उम्मीदवार बना कर गुना लोकसभा सीट में यादवो का वोट कांग्रेस अपने पक्ष में करने के लिए मुगावली एवं कोलारस विधानसभा चुनाव की तरह ग्वालियर लोकसभा सीट से भी अशोक सिंह यादव की दावेदारी कांग्रेस में ग्वालियर से अभी तक मजबूत दिखाई दे रही है।
Tags
मध्यप्रदेश
