कोलारस-कोलारस नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर रामलीला मैदान चंदेरी की पौर पर श्रीराम कथा का आयोजन आज 25 मार्च से किया जायेगा। कथा का आयोजन समस्त भक्तगण एवं प्रभातफेरी समिति के द्वारा कराया जा रहा है। आज 25 मार्च सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन श्री हनुमान मंदिर धर्मशाला से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान चंदेरी की पौर पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार 26 मार्च से श्रीराम कथा मंदाकिनी का आयोजन शुरू किया जायेगा जो 3 अप्रैल तक चलेगी। कथा का बाचन श्री श्री 1008 श्रीराम बालक दास वेदांती महाराज की खाकी बाब की खागा उत्तर प्रदेश बालो की श्री मुख द्वारा किया जायेगा। 26 मार्च से प्रारंभ 3 अप्रैल तक कोलारस नगर में श्रीराम कथा मंदाकिनी आयोजन किया जायेगा इसके बाद 4 अपै्रल को पूर्णाहुति एवं भण्डारे का आयोजन रखा गया।
Tags
कोलारस