लाखो खर्च के बाद भी जिला चिकित्सालय में मरीजो को नही मिल पा रही सुविधायें ,प्रभारी मंत्री से कि शिकायत

शिवपुरी- जिला अस्पताल में लाखो खर्च के बाद भी मरीजो को सुचारू रूप से सुविधायें नही वहीं सिविल सर्जन द्वारा अस्पताल में सुविधाओ की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे शिवपुी जिला अस्पताल में भर्ती कराये गये मरीजो को समय पर कोई सुविधाये नही मिल पा रही है। ऐसा ही मामला 15 फरवरी को सामने आया जिसको लेकर प्रभारी मंत्री शिवुपरी को लिखित शिकायत की गई जिसमें काजी इरशाद मोहम्मत द्वारा शिकात की गई कि 15 फरवरी को जब वह अपने परिवार के सदस्यो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो इसके बाद मरीज को भर्ती करा लिया गया जबकि मरीज को बीपी, सुगर एवं हार्ड पेंसेन्ट था मरीज शहजाद मोहम्मद को भर्ती के उपरांत दो गोलियां दी गई इसके बाद मरीज के परिजन दिन भर नर्सो एवं डॉक्टरो के चक्कर लगाते रहे इसके बाद भी न तो जांच की गई और न ही  डॉक्टरो द्वारा मरीज की स्थिति बताई गई। इसके बाद मरीज को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरो की मनमानी एवं अव्यवस्थाओ को लेकर काजी इरशाद मोहम्मद, मुकेश गौड, गोपाल कवीरपंथी  सहित अनेक लोगो ने प्रभारी मंत्री को जिला अस्पताल के अधिकारियो के खिलाफ कडी कार्यवाही करनवाने को लेकर शिकायती आवेदन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म