कोलारस-कोलारस $कृषि उपज मण्डी में खस्ता हाल पडी कैन्टीन को मण्डी प्रबंधन द्वारा पुन: टेंडर के माध्यम से ती वर्ष के लिए कैन्टीन एवं भोजन कूपन व्यवस्था का टेंडर निकाला जो कि मुकेश मामा पचौरी के नाम से निकला जिन्होने खस्ता हाल पडी कैन्टीन की व्यवस्था सुचारू रूप से जमाने के साथ बीते रोज रविवार की दोपहर कैन्टीन का शुभारंभ कोलारस नगर परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे द्वारा किया गया। नवीन कैन्टीन एवं भोजनालय के शुभारंभ अवसर पर प्रधान सम्पादक हरीश भार्गव, यादव महा सभा के अध्यक्ष किशन सिंह यादव, किसान नेता अशोक गौड, मुकेश गौड के अलावा मण्डी कर्मचारी सहित व्यापारी एवं अनेक लोग शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे जिन्हे कैन्टीन संचालक मुकेश मामा, हनी शर्मा के द्वारा सुल्पाहार कराया गया।
