भाजपा ने सेना का अपमान करने वाली कांग्रेस का पुतला दहन कर धिक्कार सभा आयोजित की

शिवपुरी। भारत की संप्रभुता, भारत के सम्मान और भारत की सेना का कांग्रेस के नेताओं द्वारा निरंतर अपमान किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी द्वारा कांग्रेस का पुतला जलाया और धिक्कार सभा आयोजित की  
   भाजपा जिलाध्यक्ष  सुशील रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डे पर हमला किए जाने के बाद से निरंतर ऐसी बयानबाजी की जा रही है जो भारत के विरूद्ध होकर पाकिस्तान को मदद करने वाली है। जिनके राज में निरंतर आतंकवाद फलता फूलता रहा। वे आज भारत की सेना के शौर्य को ललकार रहें है और हवाई हमले के सबूत मांग रहे है मैं ऐसे नेताओं को कहना चाहूंगा कि देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले सैनिकों का सम्मान करें न कि अपमान। देश से प्यार करने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसा दुस्साहस नहीं कर सकता जैसा कांग्रेस के नेता और उनके पिछलग्गू कर रहे है। आज दिग्जिवय सिंह ने जिस प्रकार से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को इज्जत दी है उससे समूचा देश शर्मसार है। उन्होंने ऐसा करके देश के सफल कूटनीतिक प्रयासों में विंध्न डालने का आपराधिक कृत्य तो किया ही है साथ साथ सेना के उत्साह को कम करने का पाप भी किया है। इससे पूर्व भी कांग्रेस के नेता अपनी पाकिस्तान परस्ती सरेआम जाहिर कर चुके है। उन्हें देश की कीमत पर भी पाकिस्तान का समर्थन करने में वोट का फायदा दिखायी देता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को अब यह करने नहीं देगी। उसे सारी दुनिया में बेनकाब करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म