कव्रिस्तान की भूमि पर बनी कुटीरो को लेकर वक्फ कमेटी ने प्रभारी मंत्री को सौंपा शिकायती आवेदन

कोलारस-कोलारस नगर में कव्रिस्तान की भूमि पर अबैध रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीरो को निर्माण किया गया है जिसको लेकर कोलारस वक्फ कमेटी अध्यक्ष शरीफ खान द्वारा विगत दिवस प्रभारी मंत्री को एक शिकायती आवेदन सौंपा है। जिसमें कोलारस नगर में स्थित भूमि सर्वे क्र 639, 652, 653, 655, 689 कव्रिस्तान एवं शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 654, 684, 683 पर कोलारस तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जिन व्यक्तियो के विरूद्घ कार्यवाही कि एवं आयुक्त द्वारा जिन व्यक्तियो के विरूद्घ फैसला सुनाया उन व्यक्तियो द्वारा उक्त शासकीय एवं कव्रिस्तान की भूमि पर कब्जा किया हुया है। जिसको लेकर वक्फ कमेटी कोलारस ने उक्त सर्वे नम्बरो से अतिक्रमण हटाने की मांग प्रभारी मंत्री से की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म