दिग्विजय ने पूछा- मिले 15 लाख? युवक ने कहा हां और करने लगा मोदी की तारीफ

भोपाल में रैली में दिग्विजय सिंह ने 15 लाख पर सवाल पूछा
भोपाल में अपना प्रचार कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के सामने उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब उनके सामने, उनके ही मंच पर एक शख्स पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने लगा. दिग्विजय सिंह एक रैली में भाषण दे रहे थे. इस दौरान वे पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पूछा, "किसके खाते में 15 लाख रुपये आए, जिनके खाते में आए वो हाथ उठाए" जवाब में एक शख्स ने हाथ उठाया.
इस शख्स को देखते ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि तुम्हारे खाते में आ गए, आ जाओ, इधर आ जाओ. उन्होंने कहा, "हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे, तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपये आए."
Bhopal: Congress candidate Digvijaya Singh asks a youth in the crowd 'did you get Rs 15 lakhs in your account?' The youth walks up to the stage and says 'Modi ji did surgical strike and killed terrorists.'
14.1K people are talking about this
कुछ ही सेकेंड में एक लड़का मंच पर आया. दिग्विजय सिंह ने उसे माइक दिया. माइक लेते ही लड़के ने कहा कि मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया है, आतंकियों को मारा है." दिग्विजय सिंह के मंच पर नरेंद्र मोदी की तारीफ सुनकर वहां मौजूद कांग्रेस के नेता हक्के-बक्के रह गए. तुरंत मंच पर मौजूद एक शख्स उस लड़के को नीचे ले गया. इस बीच दिग्विजय सिंह उससे पूछते रहे कि क्या तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपये आए. लेकिन तबतक इस लड़के को मंच से नीचे पहुंचा दिया गया.
इस लड़के के जाने के बाद भी दिग्विजय सिंह नरेंद्र मोदी सरकार पर बरसते रहे और लोगों से पूछा कि क्या उनके 15 लाख रुपये मिल गाए. बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम रह चुके दिग्विजय सिंह इस बार भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां पर उनका मुकाबला साध्वी प्रज्ञा सिंह से हैं. दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार को उसकी नाकामियों पर घेर रहे हैं. मोदी सरकार के घोर आलोचक रहे दिग्विजय सिंह नरेंद्र मोदी को रोजगार, किसान, इकोनॉमी के मुद्दे पर घेर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म