मानव कथा से सुख की अनुभूति होती है -सुनीला शास्त्री


हरीश भार्गव-विशोक व्यास- कोलारस- कोलारस अनुविभाग केे ग्राम देहरदा में श्री मद् भागवत कथा का आयोन हो रहा है कथा का आयोन 26 अप्रैल  चलेगा। कथा से पूर्व प्रात: 7 बजे रोजाना हवन का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी ग्रामवाशी उपस्थित रहते हैं। प्रति दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा रूपी अम्रत की वर्षा ग्राम देहरदा में हो रही है  वृंदावन की कथा बाचक श्री सुनीला जी शास्त्री ने श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस में संबोधित करते हुए कहा कथा सुनने से मानव जीवन में अमूलचूक बदलाव आता ह।  वह व्यक्ति धर्म के मार्ग पर अग्रसर होता है ंउन्होंने कहा भागवत के दिव्य ज्ञान के बिना स्वर्ग भी दुख मय है। अंधी भक्ति नहीं ज्ञानमय भक्ति से सत्य वैराग्य की उत्पत्ति होती है भागवत कथा जीवन जीने की कला है जो कर्तव्य पथ पर चलते हुए परलोक की यात्रा को सुलभ करती है उन्होंने बताया जब संसार में धर्म की हानि एवं पाप की वृद्धि होती है तब परमात्मा साकार रूप लेकर हमारे बीच में प्रकट होता है ।जब जब होय धर्म की हानि, बारहिं असुर अधम अभिमानी,तब तब धर प्रभु विविध शरीरा, हरहि दयानिधि सज्जन पीड़ा, श्री कृष्ण जी के जन्म की कथा दौरान  उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जी द्वारा ब्रज वासियों की रक्षा कर राक्षसों का अंत इसी का उदाहरण है कथा में उपस्थिति साधू संतों ने भी भागवत कथा का आंनद लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म