तीन उम्मीदवारों ने भरे नाम निर्देशन पत्र

   गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चौथे दिन  तीन उम्मीदवार द्वारा अपने नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी के समक्ष कलेक्ट्रेट कोर्ट रूम शिवपुरी में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। 
    नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह ने, भारत प्रभात पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में हरभजन ने अपना नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किया। जबकि बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में  लोकन्द्र सिंह राजपूत ने  पुनः नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चौथे दिन तक कुल 09 उम्मीदवारों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म