महिला बाल विकास कार्यालय कोलारस में चल रहा है भ्रष्टाचार, पोषण आहार से लेकर नाश्ता तक गायब आंगनवाडय़िों से



 पात्रों की जगह अपात्रों को बना दिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका
दीपक बत्स -  अनंतसिंह जाट
 कोलारस- शासन द्वारा जहां महिलाओं नवजात शिशु को पोषित बच्चों गर्भवती माताओं के सर्वागीण विकास के लिए महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से तमाम तरह की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं पर कोलारस महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ आला अधिकारी से लेकर कर्मचारियों की मनमानी नीतियों के चलते जरूरतमंद लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कहीं से कहीं तक नहीं मिल पा रहा है यहां पर बीते वर्ष कार्यकर्ताओं सहायिकाओं की नियुक्तियों में भी बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है और खुलकर लेनदेन किया गया है या यह कहें कि व्यापम घोटाले की तरह ही कोलारस की महिला बाल विकास विभाग कोलारस में घोटाला नियुक्तियों में किया गया है 
 ग्रामीण अंचलों में नहीं खुल रही आंगनबाडय़िासमय पर
इस भीषण गर्मी मेंआंगनबाडय़िों पर तालाबंदी जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं
कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलों में संचालित आंगनबाडय़िा कहीं-कहीं समय पर ही नहीं खुला अधिकांश ग्रामों में तो आंगनबाडय़िों कार्यकर्ता के घरों पर ही संचालित की जा रही है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पूरा कार्य उनके पति या अन्य परिजन देख रहे हैं कोलारस में पदस्थ जिम्मेदार सेक्टर अधिकारियों द्वारा ग्रामीण अंचलों की आंगनबाडय़िों का निरीक्षण तक नहीं किया जाता जिसके चलते कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के हौसले बुलंद बने हुए हैं और ना तो वह समय पर आंगनवाडय़िों को खोलती हैं और ना ही सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों को बताती हैं जिसके चलते ग्रामीण अंचलों के लोगोका आंगनबाडय़िों से पूरी तरह से मोह भंग हो गया है 


पोषण आहार के साथ साथ मध्यान्ह भोजन का गेहूं भी बेच रही है कार्यकर्तां

 कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचल सिघारपुर,आरीए कनावदा,मोहरा, बरखेड़ा ,बूढ़ी ,राई किलाबनी चंदोरिया, पूरनखेड़ी, देहरदा सडक़, लुकवासा, पचावली, राजगढ़ तेंदुआ रामनगर, नेतवास, दीगोदी, खरई चक्क भडोता, कुल्हाड़ी, गिलगवा,बछोरिया, बेडारी, टीला सहित अनेक आंगनवाडय़िा ग्रामों में शो पीस बनी हुई है सेक्टर सुपरवाइजरयो को यहां पर तैनात किया गया है परंतु वह भी लापरवाही दिखा रही है और निरीक्षण कागजों में करके प्रतिमाह कार्यकर्ताओं सहायिकाओं से रिपोर्ट बनाने के नाम पर रुपया बसु लरही हैं ग्रामीण अंचलों की अधिकांश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शिवपुरी से लेकर कोलारस में ही निवास कर रही है जिसके चलते आंगनबाडय़िों में वहपहुच ही नहीं रही बैठकों में जरूर पहुंच जाती हैं आला अधिकारियों सेक्टर सुपरवाइजर की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोग उठा रहे हैं 
  मध्य प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार की मंत्री श्रीमती ईमरती देवी कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाडय़िों का निरीक्षण करें तो लापरवाही मौके पर ही उजागर हो जाएगी यहां पर ना तो बच्चों को पोषण आहार और नाश्ता तक आंगनबाडय़िों में नहीं बांटा जा रहा है अनेक बार पोषण आहार ग्रामीण जनों द्वारा कार्यकर्ताओं को देखते हुए तक पकड़ा है परंतु ले देकर मामला दबा दिया जाता है ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश आंगनबाडय़िों में ना तो मासूम बच्चों को पोषण आहार और नाश्ता तक नहीं दिया जा रहा है महिला बाल विकास द्वारा आंगनबाडय़िों में खिलौनों से लेकर अन्य सामग्री प्रदान की गई थी परंतु ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाडय़िों में यह पूरा सामान ही गायब दिखाई देता है और अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत की तर्ज पर कोलारस के अंतर्गत आने वाली अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाडय़िों संचालित हो रही है महिला बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती इमरती देवी शीघ्र कोलारस के ग्रामीण अंचलों की आंगनबाडय़िों का निरीक्षण करें तो अनेक लापरवाह कार्यकर्ताओं से लेकर सहाईकायो की लापरवाही अपने आप स्पष्ट उजागर हो जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म