ग्राम दीघौदी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन, भण्डारा आज


मुकेश बैरागी संवाददाता कोलारस-कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने बाले ग्राम दीघौदी में बीते 17 अप्रैल से भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीदुर्गा सप्तसती एवं गीता जी का पाठ चल रहा था। यह धार्मिक आयोजन हनुमानजी के मंदिर ग्राम दीघौदी में चल रहा है। कार्यक्रम के आयोजक सरपंच घनश्याम पाराशर एवं ब्रन्दावन पाराशर जिला सह संयोजक प्रधानमंत्री जन कल्याण भाजपा द्वारा किया जा रहा था। श्रीमद् भागवत कथा का समापन 24 अप्रैल बुधवार को हो गया है आज 25 अप्रेल गुरूवार को भण्डारा आयोजित होगा। इस धार्मिक आयोजन में ग्राम दीघौदी सहित आस-पास के ग्रामो से भक्तलोग प्र्रति दिन कथा सुनने कथा स्थल पर आ रहे थे। कथा प्रवक्ता पं. श्री नरोत्तम शास्त्री जी महाराज श्री धाम ब्रन्दावन, महामृत्युंजय आचार्य पं. श्री अशोक कुमार शास्त्री जी महाराज बदरवास बालो के द्वारा किया जा रहा था। जिसका समापन हो गया आज भण्डारा आयोजि होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म