शनिवार को कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा नामांकन का फार्म भरने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थको द्वारा बदरवास, कोलारस से होकर जिला मुख्यालय शिवपुरी में नामांकन फार्म भरने के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सिंधिया द्वारा शनिवार को नामांकन फार्म भरने के दौरान जो शक्ति प्रदर्शन हाईवे पर किया गया उससे मतदाता प्रभावित हो न हो किन्तु मरीजो से लेकर आम लोग तथा हाईवे से गुजरने बाले वाहन चालक अवश्य परेशान हुये। इतना ही नही काफले में मौजूद कई सैंकडा वाहनो से लेकर भोजन के पैकेट, बैनर इस्तमाल किया गया। जो कि आचार संहिता के उल्लंघन की परधी में आता है जिस पर निर्वाचन अधिकारी को संज्ञान में लेना चाहिऐं तथा नामांकन फार्म के दौरान उपयोग किये गये वाहनो, बैनरो, भोजन पैकेटो पर खर्च की गई राशि को प्रत्याशी के खाते में निर्वाचन अधिकारी को जोडना चाहिऐं। शर्मा ने कहा कि नामांकन फार्म भरने के दौरान किये गये शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस प्रत्याशी ने माहौल बनाने का जो कार्य किया है। उसके कारण जाम लगने से लोगो को कई घण्टो इंतजार करना पडा जिसके लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. केपी यादव ने खेद व्यक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी वयान में कहा गया है कि एक तरफ निर्वाचन अधिकारी आचार संहिता में खर्च की सीमा तय कर बिना अनुमति के कोई कार्य नही करने देते दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से सैंकडो वाहन किराये से मंगाये गये, भोजन के पैकेट बांटे गये नामांकन फार्म के दौरान कांग्रेस की ओर से इतना खर्च किया गया कि लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी को जितनी खर्च करने की सीमा निर्धारित है उससे भी अधिक खर्च किया गया फिर भी निर्वाचन अधिकारी उसे खर्च में शामिल क्यो नही कर रहे मामला समझ से परे है। इसके अलावा शक्ति प्रदर्शन के नाम पर लगे जाम से मरीजो से लेकर, स्कूल के बच्चो से लेकर आम लोगो को हुई असुविधा के लिए भाजपा की ओर से खेद व्यक्त किया गया है।
नामांकन से लेकर कांग्रेस कितनी भी ताकत लगा ले सरकार भाजपा की ही बनेगी - धनपाल यादव
शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी का काफला कोलारस से होकर शिवपुरी गुजर रहा था उसी दौरान शिवपुरी की तरफ से कोलारस आ रहे भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओ के साथ मौजूद भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा केे जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह यादव ने कांग्रेसियो के बीच कहा कि कितना भी जोर नामांकन से लेकर चुनाव जीतने में लगा लो केन्द्र में सरकार हमारी ही पार्टी यानि कि भाजपा की बनेगी। भाजपा नेता धनपाल सिंह यादव द्वारा उक्त बयान के बाद कांग्रेसी मौन खो गये और केन्द्र में अगली सरकार किसकी होगी इस पर कांग्र्रेसियो ने कोई प्रतिक्रिया नही दी। केवल इतना भर कहा कि हमारे नेता सिंधिया है और उनके लिए हम चुनाव जिताने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। भाजपा नेता यादव ने कहा कि एक्जिट पोल पूर्व में ही घोषणा कर चुके है। कि सीटे भले ही कम हो किन्तु देश में अगली सरकार पुन: नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में भाजपा की ही बनेगी। एक्जिट पोल से लेकर देश के किसी भी भाग में जाकर देखा जाये या अपने नजदीकी रिश्तेदारो से पता किया जाये तो साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान पर हुई कार्यवाही के बाद देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना है चाहे सीटे कम ज्यादा क्यो न हो किन्तु देश में अगली सरकार मोदी की ही बनेगी। जितनी सीटे हिन्दी भाषी प्रदेशो में कम होंगी उससे अधिक सीटे भाजपा को दक्षिण भारत में इस बार भाजपा को मिलने जा रही है।
मरीजो, छात्रो, आम लोगो को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से हुई परेशानी पर पार्षद भार्गव ने जताया खेद
शनिवार की दोपहर कोलारस विधानसभा क्षेत्र से होकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक जिला मुख्यालय शिवपुरी नामांकन फार्म भरने के लिए निकले उस दौरान काफले में मौजूद सैंकडो वाहनो के शामिल होने के कारण जगह - जगह समर्थको द्वारा स्वागत करने, वाहनो में डीजल भराने, भोजन के पैकेट बांटने के दौरान लगे जामो केे कारण मरीजो, स्कूल के नन्ने मुन्ने छात्रो को भीषण गर्मी के दौरान हुई परेशानी के अलावा आम लोगो को अपने गणतव्य तक पहुंचने में हुये विलम्ब को लेकर कोलारस के पार्षद राजकुमार भार्गव ने प्रेस रिलीज के माध्यम से सभी लोगो से खेद व्यक्त किया है। भार्गव ने कहा कि शक्ति प्रदर्शन लोकतंत्र में एक परम्परा बन चुकी है किन्तु शक्ति प्रदर्शन के कारण काफले में शामिल वाहनो एवं उत्साहित समर्थको के कारण हाईवे जाम के चलते आम लोगो को होने बाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए निर्वाचन आयोग एवं पुलिस प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योकि शक्ति प्रदर्शन के नाम पर जो जाम लगता है उससे कितने लोग परेशान होते है इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
Tags
कोलारस
