भेड़ फार्म पडोरा पर गेहूं खरीदी मैं मैसेज डालने तक के ऑपरेटर ले रहे हैं किसानो से रुपए - मुकेश गौड

mukesh gour kolaras photo के लिए इमेज परिणाम समिति प्रबंधकों कर्मचारियों की आंखों के सामने ही चल रहा है अवैध वसूली का खेल
कोलारस-कांग्रेस की नई सरकार द्वारा गेहूं खरीदी केंद्र बना दिए गए हैं और शुरू भी हो चुके हैं इस बार किसानों को कांग्रेस सरकार द्वारा अधिक बोनस दिया जाएगा और बाजार में गेहूं का भाव कम है वही खरीदी केंद्रों पर अधिक है इस बार फसल किसानों की अच्छी हुई है परंतु किसानों को लूटने वाले भ्रष्टाचारी ऑपरेटर जमकर लूटने में लगे हुए हैं और यहां पर अनेक समितियों पर पंजीयन कराने वाले किसानोंके गेहूं लिए जा रहे हैंपरंतु भेड़ फार्म पडोरा पर क्षेत्र के अन्नदाता से मैसेज भेजने के नाम पर भी रुपए वसूले जा रहे हैं और यह खेल पूरा समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की आंखों के सामने ही चल रहा है जिसमें यह भी मिले हुए हैं किसान अभी तो रुपए दे रहा है परंतु लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और यदि इस अवैध वसूली को नहीं रोका गया तो कांग्रेस के उम्मीदवार को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है और इससे काफी नुकसान हो सकता है क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मौजूद है और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि से लेकर शासन प्रशासन इस पर रोक लगा सकता है और इस अवैध वसूली को रुकवा सकता है कोलारस में प्रति वर्ष खरीदी केंद्रों पर क्षेत्र के अन्नदाता ओं से खुलेआम लूट की जाती है जिससे किसान गुस्से में दिखाई दे रहा है और किसान अपना गुस्सा आने वाले लोकसभा चुनाव में उतार सकता है भेडफ़ार्म पडोरा पर गेहूं खरीदी में खुलेआम यहां पर तैनात किए गए आपरेटरों द्वारा किसानों से अवैध वसूलीकी जा रही है ऑपरेटरों की अवैध वसूली को रोका जाना चाहिए जिससे क्षेत्र का किसान परेशान ना हो सरकार द्वार बनवाए गए खरीदी केंद्रों पर हो रही लूटपाट को समय रहते रोकना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म