20 अप्रैल को जमा करेंगे सिंधिया नामांकन फार्म
कोलारस - कोलारस कांग्रेस कार्यालय पर एक अहम बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें 20 अप्रैल को गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नामांकन भरनेकी तैयारियों को लेकर एक बैठक रखी गई बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ले जाने के लिए गाडय़िों टेक्टरों कीव्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती,कोलारस कांग्रेस प्रभारी दीवान सिंह हरसी, कोलारस के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरवीर सिंह रघुवंशी, कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ,कोलारस कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष बलबीर निवोरिया,ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड, विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव, सुमित यादव, सोनू राजावत, अमोल सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, गोलू गौड, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक बत्स, सांसद प्रतिनिधि नवल सिंह सोलंकी,छोटा खेमारिया, जसवंत पाल,सुरेश जाटव, गुडडा राव, सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग, जनपद उपाध्यक्ष लालू चौहान, सत्तार खान, भगवत शर्मा ,डॉ सुरेश गौड़, राजेश व्यास ,मनीष शर्मा, हप्पू अग्रवाल बृजेश बंसल, कैलाश ओझा सहित समस्त कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
कोलारस
