कोलारस- कोलारस अस्पताल में डिलीवरी कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं के परिजनों से लडक़ा होने पर रुपए वसूले जा रहे हैं पहले प्रभारी मंत्री रहे रुस्तम सिंह जी से अनेक बार शिकायतें की गई परंतु कोलारस अस्पताल में स्थित डिलीवरी रूम में बच्चा होने पर की जा रही बस मेरी को वह नहीं रोक पाए और उन्होंने आज तक कोलारस अस्पताल का निरीक्षण तक नहीं किया था अब नई सरकार बनी है और लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कोलारस क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं क्या स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट कोलारस अस्पताल में स्थित डिलीवरी रूम में हो रही अवैध वसूली को रुकवा पाएंगे या नहीं क्या यहां पर गर्भवती महिलाओं को लडक़ा होने पर ऐसे ही रुपया देना पड़ेगा जिला स्वास्थ्य विभाग सहित जिम्मेदार कोलारस अस्पताल में तैनात अधिकारियों से कई बार आवेदन देकर इस अवैध वसूली को रुकवाने की मांग की गई परंतु आज तक अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियोंपर कार्रवाई नहीं की गई।
Tags
कोलारस