कोलारस-सर्व जातीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का 7 मई मंगलवार को कोलारस में भव्य आयोजन होगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य डॉ बीर सिंह सगर ने देते हुए बताया कि सम्मेलन का आयोजन 7 मई मंगलवारको कोलारस की उत्सव वाटिका में किया जा रहा है इसमें स्वर्णिम जोड़ों के लिए पंजीयन एवं उपहारशुल्क मैं वर पक्ष से 60500 रुपए एवं वधु पक्ष से 60 हजार रुपये तथा मध्यम जोड़ों के लिए पंजीयन एवं दिए जाने वाला उपहार शुल्क 47हजार रुपए वधु ब वर पक्ष से 47हजार 500 रूपये रखा गया है पंजीयन शुल्क विवाहके 10 दिन पूर्व जमा कराना अनिवार्य है और राशि जमा करने के पश्चात 4 दिन पहले उपहारका सामान दिया जाएगा विवाह सम्मेलन के लिए अभी तक 15 के करीब पंजीयन हो चुके हैं और विवाह की तारीख तक 25 जोड़े तय हो जाने का अनुमान है विवाह समिति के सदस्य डॉ वीरसिंह सगर ने बताया कि विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है विवाह के लिए पंजीयन करते समय बर बधू के माता-पिता परिजनों को नियम बताए जाते हैं जिनमें कोई भी शराब पीकर सम्मेलन स्थल पर नहीं आएगा और वर-वधू की उम्र शादी योग्य होना अनिवार्य है विवाह समिति के सदस्यों नेसमस्त लोगों से विवाह योग लडक़े लड़कियों के पंजीयन शीघ्र कराने की अपील की है साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी उन्होंने की उनके द्वारा कोलारस में प्रति वर्ष सम्मेलन कराए जाते हैं सभी के सहयोग से सम्मेलन सफल होते आए हैं
Tags
कोलारस